Ad image

जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं 45 शिकायतें, विभिन्न विभागों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 अगस्त 2024: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। कार्यक्रम में कुल 45 शिकायतें और अनुरोध पत्र दर्ज किए गए, जिनमें पुनर्वास, आपदा क्षति, लोक निर्माण, बाल विकास, और पेयजल जैसे विभागों से संबंधित मुद्दे शामिल थे। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, पिछले जनता मिलन कार्यक्रमों, जनता दरबार, और तहसील दिवस में पंजीकृत शिकायतों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।लामकोट निवासी सम्पत्ति देवी ने सौंदकोटी-केमवालगांव- लामकोट मोटर मार्ग के धंसाव से मकान को खतरा होने की शिकायत पर, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई चम्बा को तत्काल जांच कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। ग्राम सभा स्वाड़ी बाड़ियों तोक के निवासी ने जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ की मांग पर, मुख्य कृषि अधिकारी को सर्वे कर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। काश्तकार संघर्ष संगठन थार्ती नैलचामी ने काश्तकारों की जोत खाता/खतौनी को नवसृजित रेवन्यू ग्राम सिल्ली थार्ती में अंकित न किए जाने की शिकायत पर, एसडीएम घनसाली को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम सभा नौर के ग्राम क्यारी वासी ने धट्टूरखाले से क्यारी कैंस्याण बेमर पेयजल लाइन के बार-बार खराब होने के चलते नव निर्माण की मांग पर, अधिशासी अभियंता जल निगम मुनिकीरेती को तत्काल कार्यवाही करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, चम्बा पुरानी टिहरी रोड पर झूलती विद्युत तारों और रा.प्रा.विद्यालय घियाकोटी में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के सुधार हेतु भी निर्देश दिए गए।

मॉडल गांव विकास और ग्रामीण उद्यम परियोजना पर चर्चा

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला योजना, खनन न्यास, और प्रवासी उत्तराखण्डी देव रतूड़ी द्वारा गोद लिए गए सुनारगांव और कैमरिया सौंण गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की। इसके साथ ही, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत हर्बल उत्पादन और प्रसंस्करण, तथा मशरूम उत्पादन की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ श्याम विजय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक और वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!