धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्र नगर में छात्रों के साथ बैठक का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 अगस्त 2024: धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्र नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में परीक्षा विभाग, छात्र संघ प्रभारी, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, महिला उत्पीड़न समिति, शास्ता मंडल, छात्र संघ पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान, महाविद्यालय के मुख्य शास्ता, डॉ. राजपाल सिंह रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को गणवेश में महाविद्यालय आने के निर्देश दिए और समय सारणी के अनुसार नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने की अपील की। छात्र संघ प्रभारी, डॉ. नताशा ने प्रवेश प्रक्रिया और महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि यदि उनके पास कोई समस्या है, तो वे उनके व्यक्तिगत नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं, और इसके लिए एक ईमेल आईडी भी साझा की गई।

बैठक के दौरान, महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा समिति के सदस्यों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में शिकायत पेटी खोली गई, जिसमें एक गुमनाम शिकायत पाई गई। इस शिकायत का निवारण तत्काल प्राचार्य महोदय द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदय ने छात्रों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने के निर्देश दिए और बताया कि शासन के निर्देशानुसार 75% उपस्थिति अनिवार्य है।

इस अवसर पर डॉ. विजय भट्ट, डॉ. सोनी तिलारा, छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन नेगी, प्रिया धामंदा, रोहित भंडारी, अमन सजवान, विशाल कुमार, आर्यन सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!