सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम ने किया शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 29अगस्त 2024। आपदा नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि उत्तरकाशी में डूबे व्यक्तियों की सर्चिंग चिन्यालीसौड़ झील के किनारे की जानी है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही पोस्ट चिन्यालीसौड़ से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक श्री महावीर चौहान के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उत्तरकाशी में डूबे व्यक्तियों की सर्चिंग हेतु चिन्यालीसौड़ झील व संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान टीम को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसको शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!