शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन: सावन मास में कथा का विशेष महत्व, सात पीढ़ियों का उद्धार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 अगस्त 2024। गीता भवन, बौराड़ी में जारी शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा वाचक चार्य रमेश गुरुजी महाराज ने बताया कि सावन मास में शिव कथा का अपना एक विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस मास में कथा का श्रवण और दान करने से सात पीढ़ियों का उद्धार होता है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिकृष्ण लाम्बा व सचिव कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से जनता के सहयोग से हो रहा है और यह कथा अभी 10 दिन और चलेगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पवित्र कथा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और कहा कि भगवान के द्वार पर सभी लोग समान हैं, इसलिए हर वर्ग के व्यक्ति को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।

शिव महापुराण कथा का आयोजन 4 अगस्त 2024 से गीता भवन में प्रारंभ हुआ है जो 11 दिन तक चलेगी, जिसमें श्री रमेश जी महाराज गुरुजी द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिकृष्ण लाम्बा , कोषाध्यक्ष शिवराज सजवाण, मुख्य पुजारी दर्शन लाल उनियाल, रीनू, सरिता, रीना, मीना, उर्मिला, नीलम, प्रमिला, रीना, रमेश रतूड़ी जी, राजेन्द्र चमोली, नरोत्तम जखमोला, भगवान चंद रामोल, सुरेंदर चंद मखलोग, बिंदु पंवार, बुद्धा देवी, कमला देवी, पूजा देवी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!