गजब: आठ पैर दो कूल्हे वाले बच्चे को बकरी ने कहां दिया जन्म, देखिए

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पश्चिम बंगाल।  उत्तर 24 परगना के कालमेघा इलाके में सरस्वती मंडल के घर एक बकरी ने आठ पैर और दो कुल्हे वाले बच्चे को जन्म दिया, हालांकि बच्चा खच देर बाद मर गया था।

यह आश्चर्यजनक घटना है या कुदरत का खेल।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बनगांव में स्थित कालमेघा इलाके में एक बकरी ने आठ पैरों वाले एक बच्चे को जन्म दिया। इलाके में खबर फैलते ही लोगों भीड़ इक्क्ठा हक गयी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस नवजात बकरी के दो कूल्हे भी हैं। 

हालांकि, उसका धड़ और सिर एक ही है। कुदरत के इस चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।  सोशल मीडिया पर भी बकरी के इस आठ पैर वाले बच्चे की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।  आस-पास के इलाकों में लोगों को इस कुदरत के करिश्मे के बारे में पता चला तो बकरी के मालिक सरस्वती मंडल के घर लोगों का तांता लग गया। सरस्वती मंडल के घर गाय-बकरी जैसे कई पालतू जानवर हैं। हालांकि, जन्म के कुछ ही मिनट बाद आठ पैरों वाले बकरी के बच्चे की मौत हो गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!