टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मदन मोहन नौटियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8अगस्त 2024। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा मदन मोहन नौटियाल के निधन पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गहरा शोक जताया है। श्री नौटियाल, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से राज्य के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, के जाने से उत्तराखंड ने एक सच्चा शुभचिंतक खो दिया है।

विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा, “श्री मदन मोहन नौटियाल के निधन से राज्य ने एक मूर्धन्य शुभचिंतक खो दिया है। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान कई बार पुलिस की बर्बरता का सामना किया और हमेशा उत्तराखंड के विकास के प्रति समर्पित रहे। उनकी इच्छा थी कि राज्य आंदोलन से संबंधित एक संग्रहालय स्थापित हो, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनकी इस इच्छा को पूरा किया जाए।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!