Ad image

ग्राम पंचायत चपोली में महिलाओं के लिए आजीविका सशक्तिकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 अगस्त 2024। देवप्रयाग विकासखंड के ग्राम पंचायत चपोली में ग्रामीण महिलाएं अपनी आजीविका को सशक्त बनाने के लिए बड़े उत्साह के साथ भागीदारी कर रही हैं। इस दिशा में ग्राम प्रधान श्रीमती आशा देवी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वर्ष 2022 में, गाँव की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। इन समूहों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आजीविका में वृद्धि करना है, जिसमें पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को प्राथमिकता दी गई है।

ग्राम प्रधान आशा देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार विकासखंड स्तर पर यह मांग उठाई कि उनके गाँव की महिलाओं को पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। इसके परिणामस्वरूप, देवप्रयाग विकासखंड के अधिकारियों के सहयोग से नई टिहरी स्थित स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ट्रेनिंग दी गयी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिन्हें दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के साथ-साथ अन्य स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रेनर श्री संजीव ने किया, जिन्होंने महिलाओं को इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

ग्राम प्रधान आशा देवी और उनके पति, पूर्व सैनिक बिक्रम सिंह, ने इस पहल में अहम भूमिका निभाई और सफलतापूर्वक इसे संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल महिलाओं की आजीविका में वृद्धि करेगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी मददगार साबित होगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!