Ad image

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश की प्रादेशिक कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Garhninad Desk
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 25 मई 2023। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश की प्रादेशिक कार्यसमिति की बैठक का आयोजन जल भवन बी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी देहरादून में किया गया जिसमें नैनीताल रामनगर काशीपुर उधम सिंह नगर हल्द्वानी हरिद्वार रुड़की मसूरी अनुरक्षण खंड देहरादून मुख्यालय देहरादून जलकल देहरादून विकासनगर पुरोला टिहरी गढ़वाल चमोली के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री रमेश बिंजोला द्वारा अपने संबोधन में कहा गया है कि यदि शीघ्र ही कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड पुनर्गठित ढांचा वाहन भत्ता कर्मचारियों का स्थायीकरण ग्रेजुएटी का भुगतान रिक्त पदों पर पदोन्नति आईटीआई धारकों को विद्युत विभाग की भांति कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति का लाभ एवं कुमाऊं मंडल के जिन सहायक लेखाकार के 31 मार्च 2023 तक के संबंधीकरण के आदेश को निरस्त किए जाने हेतु मुख्य महाप्रबंधक महोदय द्वारा आदेशित किया गया था जिसको अभी तक भी निरस्त नहीं किया गया है को पुनः निरस्त करने हेतु आदेश करने हेतु अनुरोध किया गया है।

सभा को संबोधित करते हुए श्याम सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष द्वारा कहा गया यदि महाप्रबंधक कुमाऊं द्वारा मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेशों का अनुपालन नहीं किया जाता है तो कर्मचारी संगठन जल्दी ही आंदोलन के लिए बाध्य होगा सभा को संबोधित करते हुए शिशुपाल सिंह रावत मंडल के महामंत्री द्वारा कहा गया है कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया गया। सभा को कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद आर्य कुमाऊं मंडल के महामंत्री मनोज सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा रमेश चंद्र शर्मा मणिराम व्यास अशोक हरदयाल अमित कुमार संजय शर्मा राजेश शर्मा राजकुमार अग्रवाल अनिल शर्मा सनी कुमार दीवान चौहान प्रांजल बिष्ट राजेंद्र बिष्ट चतर सिंह प्रदीप तोमर धूम सिंह सोलंकी शरद कुमार शिवप्रसाद संग्राम सिंह राजेंद्र गोदियाल संतोष पुंडीर ममता भाकुनी मदनपाल सुभाष सलहोत्रा प्रेम सिंह नेगी जीवानंद भट्ट अनिल उनियाल कमलेश पेटवाल सरोज शर्मा रामदुलारी महेश चंद सतीश पाछा संपूर्ण सिंह गुसाईं रामेश्वर डोभाल रणवीर सिंह पवार गणेश भादुर संजय नेगी मेहर सिंह विजय शाह आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया l

जलकल शाखा देहरादून का चुनाव

इसके पश्चात जलकल शाखा देहरादून का निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह नेगी सहायक निर्वाचन अधिकारी शिशुपाल सिंह रावत की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें संदीप मल्होत्रा शाखा अध्यक्ष मदनपाल शाखा उपाध्यक्ष जीवानंद भट्ट शाखा सचिव प्रेम सिंह नेगी उप सचिव सुभाष सलहोत्रा कोषाध्यक्ष श्रीमती सरोज शर्मा संगठन सचिव अनिल उनियाल संगठन सचिव कमलेश्वर प्रसाद पेटवाल प्रचार सचिव कार्यसमिति सदस्य रामअवतार अनिल भट्ट प्रेम सिंह नेगी महेश पंत आदि निर्वाचित हुए l


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!