साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों पर टिहरी पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 सितंबर 2024। श्री आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार, और अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण में, थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कैम्पटी में एक जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, नए कानूनों, और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, आत्मरक्षा के महत्व पर विशेष जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशाखोरी और अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने के साथ-साथ सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, और इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने के बारे में जागरूक किया गया।

साइबर अपराध से बचने के लिए फ्रॉड कॉल्स से सावधान रहने और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई। महिला अपराध की स्थिति में 1090 और बाल अपराध के लिए 1098 पर शिकायत करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, गौरा शक्ति एप के बारे में भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। सभी उपस्थित लोगों को यह भी कहा गया कि वे इन जानकारियों को अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ साझा करके उन्हें भी जागरूक करें।

उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश पुरोहित, शिक्षक देव सिंह राणा, संजय कुमार पैंट्री, भगवान सिंह नकोटी, संजय अग्रवाल, विवेक मल, शिला शाह,रश्मि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार, उप निरीक्षक नीलम, कांस्टेबल पुष्कर सिंह, महिला कांस्टेबल निशा, महिला कांस्टेबल काजल शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!