राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में जैविक खेती और रोजगार की संभावनाओं पर संगोष्ठी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 नवंबर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत जैविक खेती की चुनौतियों और कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की संयोजक डॉ. संगीता बिजल्वान जोशी रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. शन्नवार और डॉ. मीना ने जैविक खेती की तकनीकों, उत्पादन, विपणन तथा पारंपरिक कृषि पद्धतियों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक फसलों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है और कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर तलाशे जा सकते हैं।
डॉ. संगीता बिजल्वान ने विद्यार्थियों को कृषि विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मिट्टी परीक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर फसल चयन से उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!