ब्रेकिंग: टिहरी टीनशेड के पास क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 अक्टूबर 2024 । आज तड़के 12:30 बजे एक क्रेटा कार (UK09 6669) बुडोगी से केमसारी जाते समय अनियंत्रित होकर केमसारी कब्रिस्तान के पास सड़क से 150 मीटर नीचे गिर गई।

कार में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल, बौराड़ी पहुंचाया गया।

घायलों के नाम रोहित घई (उम्र 29) – निवासी टीनशेड, केमसारी (बौराड़ी में MDH की एजेंसी संचालक तथा प्रशांत कुमार (उम्र 26) निवासी बौराड़ी, नई टिहरी (एक्सिस बैंक में कर्मचारी) शामिल हैं।

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। घायलों की स्थिति पर अपडेट जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!