ब्रेकिंग न्यूज़: देवप्रयाग के पास गहरी खाई में गिरे ट्रक से दंपत्ति के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 अक्टूबर 2024 ।

देवप्रयाग के पास सैनिक होटल से पहले सड़क किनारे पैराफिट के टूटे होने के कारण संभावित दुर्घटना की आशंका जताई गई। स्थिति की जांच के लिए जब गंगा नदी की दिशा में खोज की गई, तो लगभग 100-120 मीटर नीचे एक आईशर ट्रक (नंबर UK08CB-3646) बरामद हुआ। ट्रक का कैबिन का हिस्सा नदी में समा गया था, जबकि उसका पिछला भाग नदी किनारे फंसा हुआ था।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने गढ़ निनाद को बताया कि वाहन स्वामी टिंकू से संपर्क करने पर पता चला कि ट्रक को अजय (उम्र 37-38 वर्ष), निवासी नजीबाबाद, चला रहा था। अजय बिसलरी पानी की बोतलें लेकर बिहारीगढ़ से गोपेश्वर जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी राजेश्वरी भी यात्रा कर रही थीं। हादसे के बाद से अजय का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था, जिससे संपर्क संभव नहीं हो सका।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाशी अभियान चलाया। आज ट्रक के केबिन की तलाशी के दौरान अजय और उसकी पत्नी के शव बरामद कर लिए गए। दोनों शवों को कानूनी औपचारिकताओं के लिए देवप्रयाग पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!