Ad image

बूढाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग पर हल्के वाहनों की आवाजाही हुई शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अक्टूबर, 2024। विगत माह जुलाई-सितम्बर में अतिवृष्टि एवं बादल फटने से जनपद के घनसाली एवं भिलंगना क्षेत्रान्तर्गत जनहानि, पशुहानि होने के साथ ही विभागीय परिसम्पतियों को काफी नुकसान हुआ। इस दौरान भिलंगना ब्लॉक में दूरस्थ गांव पिंस्वाड़, बनाली और उरणी को जोड़ने वाला बूढाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग दो बार 30 किमी में जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत एवं निर्माण कार्याे की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में बूढाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग सुचारीकरण को लेकर अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई-1 टिहरी ने निरन्तर क्षेत्र में रहकर मोटर मार्ग सुचारीकरण का कार्य करवाया गया, जिसके चलते मंगलवार को बूढाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग पर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। मोटर मार्ग के खुल जाने से अब गांवों के लोगों को लम्बा पैदल सफर तय नहीं करना पड़ेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!