ब्रहमलीन शंकराचार्य माधवाश्रम के निर्वाण दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी: सनातन धर्म शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर, नई टिहरी में ब्रहमलीन शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज के सातवें निर्वाण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के राजेंद्र प्रसाद चमोली ने बताया कि यह कार्यक्रम 2 नवंबर से प्रारंभ होंगे।

2 नवंबर को त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश से कलश यात्रा शुरू होगी, जो उसी दिन शाम को नई टिहरी पहुंचेगी। 3 से 8 नवंबर तक मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा, जिसे कथा व्यास रामदास जी दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक सुनाएंगे।

इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने सभी से शामिल होने की अपील की है। 8 नवंबर को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!