15 नवंबर को होगी अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 नवम्बर 2024 । अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 15 नवंबर को अल्मोड़ा में आयोजित की जाएगी। प्रदेश महामंत्री महादेव मैठाणी ने बताया कि यह बैठक प्रांतीय अध्यक्ष संजय विजल्वाण की अध्यक्षता में होगी, जिसमें संघ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में प्रमुख बिंदुओं में तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण, संगठन विस्तार, पुरानी पेंशन योजना, और विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं पर विचार किया जाएगा। साथ ही, शासन और निदेशालय स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!