पालिका ने चलाया डेंगू से बचाव को जनजागरुकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 मई 2023। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद टिहरी में विशेष सफाई अभियान चलाकर बौराडी बाजार क्षेत्र व मोलधार नाले की सफाई की गई व अनिस्तारित प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया गया ।

अधिशासी अधिकारी एम एल शाह ने बताया कि नगर वासियों को डेंगू से बचाव व रोकथाम तथा कूड़े को पृथक- पृथक कर कूडा वाहन में देने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।

उक्त अभियान में अधिशासी अधिकारी एम एल शाह, सैनेटरी इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह व आशीष तोपवाल, शिव सिंह सजवाण, अनीता देवी, जीरो वेस्ट से विशाल, सफाई प्रभारी राजेन्द्र, सुनील तथा पर्यावरण मित्र महेन्द्र, प्रेम कुमार सहित लगभग 100 लोगों की सहभागिता रही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!