Ad image

पुलिस ने 39 मुकदमाती मालों का किया निस्तारण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 नवंबर 2024। टिहरी जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के निर्देश पर मुकदमाती मालों के निस्तारण अभियान को तेज किया गया है। अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में, थाना मुनि की रेती ने आज 39 मुकदमाती मालों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया।

निस्तारित मालों में आबकारी अधिनियम के तहत 19 माल (कुल 33 पेटियां), आर्म्स एक्ट के तहत 10 माल, एनडीपीएस अधिनियम के तहत 08 माल तथा आईपीसी के तहत 02 माल शामिल हैं। लंबित मुकदमाती मामलों को तेजी से निपटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके अतिरिक्त, अन्य मुकदमाती मालों के निस्तारण की प्रक्रिया भी प्रचलित है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!