Ad image

पूर्व सैनिक संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सेवानिवृत मेजर जनरल मोहनलाल असवाल ने दिलाई शपथ

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 नवम्बर 2024। चम्बा के एक निजी होटल में पूर्व सैनिक संगठन टिहरी गढ़वाल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

रविवार को पूर्व सैनिक संगठन टिहरी गढ़वाल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय रावत, सचिव महिपाल सिंह सजवाण, संरक्षक देव सिंह पुंडीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर लाल कोठारी, महामंत्री कृष्ण चंद्र ममंगाई, प्रचार मंत्री भूपेंद्र धनोला, संयोजक विक्रम सिंह रावत, प्रवक्ता गबर सिंह नेगी को सेवानिवृत्त मेजर जनरल मोहनलाल असवाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।

इस मौके पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि संगठन का विस्तार किया गया है और इसमें अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर संगठन का गठन किया गया था उम्मीद की जानी चाहिए कि भविष्य में भी इस आधार पर संगठन काम करता रहेगा।

संगठन के निर्वाचित अध्यक्ष संजय रावत ने कहा कि सभी के सहयोग व समन्वय से संगठन कार्य करेगा और पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की जो भी समस्याएं होंगी उनके निराकरण का प्रयास करेगा।

इस मौके पर सेवानिवृत मेजर जनरल मोहनलाल असवाल ने कहा कि पूर्व सैनिक जब सेना में कार्यरत रहे, तब उन्होंने देश की सेवा की लेकिन सेवानिवृत्ति के पश्चात भी पूर्व सैनिक विभिन्न संगठनों व संस्थाओं से जुड़कर समाज हित का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक संगठन की जो भी समस्याएं होंगी उनके निराकरण के लिए वह भी अपने स्तर से प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल एस पोखरियाल, मेजर महावीर सिंह रावत ने भी विचार व्यक्त किए। शपथ ग्रहण के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों को ज्येष्ठ प्रमुख चम्बा श्री संजय मैठाणी, पूर्व प्रधान श्री सत्यपाल सिंह, बिजेंद्र राणा, चंद्रशेखर तिवाड़ी आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।

इस मौके पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, कृष्णा ममंगाई, विक्रम सिंह रावत, दरमियान सिंह सजवाण, कमल सिंह नेगी, बलवंत सिंह पुंडीर, सोबन सिंह कंडारी, गबर सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!