Ad image

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर (जस्सोवाला) के भवनों का लोकार्पण

Garhninad Desk
6 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 25 सितम्बर। प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अधीन राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर (जस्सोवाला) में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम द्वारा वित्त पोषित राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर (जस्सोवाला) देहरादून में फेस-2 के अंतर्गत सिविल एवं मैकेनिकल इंजी० विभाग एवं फार्मेसी विभाग हेतु नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण श्री सुबोध उनियाल, माननीय मंत्री तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा, निर्वाचन (मुख्य अतिथि) के कर कमलों द्वारा, श्री रविनाथ रामन (आई०ए०एस०) सचिव, तकनीकी शिक्षा उत्तराखण्ड शासन (विशिष्ट अतिथि) एवं श्री सहदेव सिंह पुंडीर विधायक सहसपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

लोकार्पण कार्यक्रम में श्री देशराज अपर निदेशक प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड, द्वारा माननीय अतिथियों का स्वागत किया गया । इस अवसर पर निदेशक प्राविधिक शिक्षा उत्तराखण्ड श्री आर० पी० गुप्ता द्वारा तकनीकी शिक्षा के अग्रेतर विकास के साथ साथ विभाग द्वारा तकनीकी शिक्षा के विभिन्न क्रियाकलापों का विवरण प्रस्तुत किया गया । उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अधीन राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर (जस्सोवाला) की स्थापना वर्ष 2008 में की गयी। प्रारम्भ में संस्था में एक मात्र पाठ्यक्रम इलैक्ट्रॉनिक्स इंजी० प्रवेश क्षमता 40 के साथ संचालित हुआ। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से फार्मेसी पाठ्यक्रम प्रवेश क्षमता 60 के साथ प्रारम्भ हुआ। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सिविल एवं मैकेनिकल पाठ्यक्रम प्रत्येक प्रवेश क्षमता 60 के साथ प्रारम्भ हुये। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम द्वारा वित्त पोषित राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर (जस्सोवाला) देहरादून में फेस-2 के अन्तर्गत सिविल एवं मैकेनिकल इन्जी० विभाग एवं फार्मेसी विभाग हेतु भवनों के निर्माण कार्य हेतु निर्माण कार्यों के लिये कुल धनराशि रु० 1248. 07 लाख स्वीकृत हुई है।

सचिव तकनीकी शिक्षा श्री रविनाथ रमन द्वारा तकनीकी शिक्षा की उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ यह अवगत कराया कि अति शीघ्र उत्तराखंड में भारत सरकार की मेरिट योजना के अंतर्गत प्रति पॉलीटेक्निक 6 करोड़ रुपये एवं प्रति इंजीनियरिंग कॉलेज हेतु 10 करोड़ रुपये दिये जायेगे। सचिव द्वारा बताया गया कि राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर में खोली नयी ब्रांचों के अतिरिक्त विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थाओं में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली एवं फार्मेसी काउंसिल आफ इण्डिया के मानकों के अनुसार साज-सज्जा आदि हेतु भारत सरकार द्वारा 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये है।

इस अवसर पर माननीय विधायक सहसपुर श्री सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा अवगत कराया गया कि नये भवनों के निर्माण कार्य से एवं नये पाठ्यक्रमो के संचालन होने से इस क्षेत्र में नवयुवक एवं नव युवतियों को उच्च गुणवत्ता परक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें

माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी द्वारा अपने उद्घोषण में बताया गया कि विगत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभाग को विभिन्न पॉलिटेक्निकों में मानक संस्थाओं के अनुसार निर्माण कार्यों एवं अन्य अवस्थापना सुविधाऐ हेतु सरकार द्वारा चार सौ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है जिससे विभिन्न पॉलीटेक्निको में ए०आई०सी०टी०ई० पी०सी०आई० के मानकोनुसार आवश्यकताये पूरी की जा सकेगी। मंत्री जी द्वारा छात्रों को यह भी अवगत कराया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग ने विगत दो वर्षों में नई इमंरजिग बद्मच जैसे क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग डाटा साइंस तथा गेमिंग एण्ड एनिमेशन आदि के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, निर्माण सेक्टर आई टी एवं फार्मा सेक्टर के उद्योग में टेक्नीशियन आदि की मॉग को पूर्ति करने हेतु विकास नगर के अतिरिक्त अन्य पॉलिटेक्निक में इस वर्ष मैकेनिकल, सिविल, कम्प्यूटर सांइस फार्मेसी आदि पाठ्यक्रम खोले गये है जिससे विगत वर्ष की तुलना में 1000 सीटें अधिक भरी गयी है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को अच्छा रोजगार प्राप्त हो इस क्रम में देहरादून में ऑनलाईन प्लेसमेंट सैल की स्थापना के साथ-साथ विभागीय प्रयास एवं विभिन्न रोजगार मेलो के आयोजन से लगभग 65 प्रतिशत प्लेसमेंट हुये है जोकि सफलता का एक उच्च आयाम है। हमारी सरकार द्वारा नयी शुरूआत करते हुये इस वर्ष मुख्यमंत्री आवास में माननीय मुख्यमंत्री के साथ-साथ उनके द्वारा लगभग 272 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। माननीय मंत्री जी द्वारा छात्रो को पढाई के साथ-साथ गुणवता परक शिक्षा लेने हेतु प्रेरित किया गया।

विधायक सहसपुर श्री सहदेव सिंह पुंडीर जी के अनुरोध पर राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर का नाम राजकीय पॉलिटेक्निक जस्सोवाला विकासनगर करने की घोषणा की गयी जिससे कि इस पॉलिटेक्निक के माध्यम से सहसपुर एवं विकास नगर दोनो विधान सभा क्षेत्रो के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी।

कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था की शिक्षका श्रीमती नीलम चौहान, व्याख्याता-अग्रेजी एवं संस्था के छात्र श्री निशांक इलैक्ट्रॉनिक्स अंतिम वर्ष को सम्मानित किया गया।

अन्त में सचिव उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की डा० राजेश उपाध्याय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!