उत्तराखंडविविध न्यूज़हादसा

द्वारिखाल में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल। आज पौड़ी गढ़वाल के द्वारिखाल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दिल्ली से कुठारगांव जा रही एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही थाना सतपुली के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

एसडीआरएफ टीम, उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में, आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य—59 वर्षीय विनोद सिंह नेगी, उनकी पत्नी 57 वर्षीय चंपा देवी, और 26 वर्षीय बेटा गौरव—मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे।

टीम ने खाई में उतरकर शवों को स्ट्रेचर और रोप की मदद से बाहर निकाला और उन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटना के पीछे कार का अनियंत्रित होना प्रमुख कारण बताया जा रहा है।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!