Ad image

ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा मां से बिछड़े वेस्ट बंगाल के चार भाई-बहनों को मामा के किया सुपुर्द

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अक्टूबर। ऑपरेशन स्माइल टीम टिहरी गढ़वाल को मिली बड़ी सफलता हरिद्वार में मां से बिछड़े चार भाई बहनों को ऑपरेशन स्माइल टीम टिहरी गढ़वाल में शामिल हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा द्वारा बताया गया कि 20 सितंबर को टीम देहरादून में केदार पुरम के राजकीय बाल गृह पहुंची तो वहां तीन सगे भाई बहन राहुल 7 वर्ष, देव 5 वर्ष व सिमरन 3 वर्ष मिले। साथ ही जानकारी हुई कि इनका 10 वर्षीय बड़ा भाई ऋषभ रोशनाबाद बाल गृह में है। पिता का नाम विक्रम व मां का नाम सीमा है। बच्चों ने बताया कि वह डामडीम के निवासी हैं जो हरिद्वार में मां से बिछड़ गए थे। टीम ने पता लगाया कि डामडीम वेस्ट बंगाल के जिला जलपाईगुड़ी के थाना माल बाजार अंतर्गत है थाने के एसएचओ सुजीत लामा से ऑपरेशन इस्माइल टीम टिहरी गढ़वाल ने संपर्क किया और बच्चों के मामा राज तिरकी से बात हुई। जिन्होंने वीडियो कॉल पर बच्चों की पहचान लिया मगर माली हालत खराब होने के कारण बच्चों को लेने आने में असमर्थता जताई। *तब टीम द्वारा आपस में पैसे मिलाकर उनके आने जाने के खर्च की भी व्यवस्था की और 27 अक्टूबर को बच्चों को सी.डब्लू.यू.सी. से काउंसलिंग के उपरान्त देहरादून पहुंचे उनके मामा के सुपुर्द किया बच्चों के मामा द्वारा उत्तराखंड पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की गई एवम आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!