छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता और सैनेटरी वेस्ट प्रबंधन की जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 03 दिसंबर, 2024। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्री मयूर दीक्षित की पत्नी और प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बौराड़ी का दौरा कर छात्राओं को स्वास्थ्य और सैनेटरी वेस्ट प्रबंधन की जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को सैनेटरी नैपकीन वितरित किए और इनके उपयोग और सही निस्तारण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सैनेटरी नैपकीन के उपयोग के बाद इसे अन्य कचरे से अलग रखते हुए नगर निकाय द्वारा संचालित कचरा संग्रहण वाहन में डालें, जो विशेष रूप से इस प्रकार के कचरे के निस्तारण के लिए तैयार किया गया है।

छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रीमती दीक्षित ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। उन्होंने छात्राओं को भोजन में आयरन, प्रोटीन, वसा, और विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर डीपीओ संजय गौरव, विद्यालय की प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ सदस्य पूनम नकोटी और छात्राएं उपस्थित थीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!