गीता कुटीर के पास नदी में डूबे युवक का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। थाना रायवाला के अंतर्गत गीता कुटीर के पास एक युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गया। युवक पास के अरिहंत होटल में काम करता था और अपने दो साथियों के साथ नदी में गया था। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

डीप डाइवर प्रदीप नेगी ने नदी की लगभग 20-25 फीट गहराई में जाकर युवक का शव बरामद किया। इसके बाद शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दर मान सिंह, मनमोहन सिंह, सुमित नेगी, प्रदीप सिंह, और राहुल शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!