नगर निकाय चुनाव 2024: टिहरी गढ़वाल में नामांकन प्रक्रिया शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। शुक्रवार को नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए फार्म की बिक्री और जमा की कार्यवाही आरओ/एआरओ की उपस्थिति में तय समयानुसार हुई।

नगरपालिका परिषद टिहरी में अध्यक्ष पद के 5 और सदस्य पद के 24 फार्म बिके, जबकि कोई भी फार्म जमा नहीं हुआ। चंबा में अध्यक्ष पद के 4 और सदस्य पद के 11 फार्म बिके, लेकिन कोई जमा नहीं हुआ। देवप्रयाग में अध्यक्ष पद के 2 फार्म बिके और कोई जमा नहीं हुआ। मुनिकीरेती में अध्यक्ष पद के 4 फार्म बिके और 1 जमा हुआ, जबकि सदस्य पद के 50 फार्म बिके और 3 जमा हुए।

नगर पंचायत गजा में सदस्य पद के 3 फार्म बिके और कोई जमा नहीं हुआ। तपोवन में अध्यक्ष पद के 4 और सदस्य पद के 8 फार्म बिके, लेकिन कोई जमा नहीं हुआ। चमियाला में अध्यक्ष पद के 3 और सदस्य पद के 24 फार्म बिके और कोई जमा नहीं हुआ। घनसाली में अध्यक्ष पद के 4 और सदस्य पद के 7 फार्म बिके और कोई जमा नहीं हुआ। लंबगांव में अध्यक्ष पद के 4 और सदस्य पद के 12 फार्म बिके और कोई जमा नहीं हुआ। कीर्तिनगर में सदस्य पद के 13 फार्म बिके और 1 जमा हुआ।

नामांकन प्रक्रिया के तहत टिहरी और चंबा के नाम निर्देशन पत्रों की जांच, नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटन की कार्रवाई उपजिलाधिकारी कार्यालय टिहरी में की जा रही है। मुनिकीरेती और तपोवन के लिए तहसील कार्यालय नरेंद्रनगर, देवप्रयाग और कीर्तिनगर के लिए तहसील कार्यालय कीर्तिनगर, गजा के लिए तहसील गजा, चमियाला के लिए तहसील घनसाली, लंबगांव के लिए तहसील प्रतापनगर और घनसाली के लिए तहसील घनसाली में यह प्रक्रिया चल रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!