Ad image

अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जनपद में नशा मुक्त अभियान के तहत चंबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना चंबा पुलिस ने ग्राम फैगुल नंकोट के पास से रामस्वरूप (40 वर्ष), पुत्र गोविंद, निवासी ग्राम फैगुल नंकोट, थाना चंबा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ मु.अ.स. 46/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के उप-निरीक्षक नवीन नौटियाल, हेड कांस्टेबल सुनील राणा, और कांस्टेबल संतोष शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!