ऋषिकेश: तेज बहाव में फंसे तीन युवकों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। फूलचट्टी गोल्फ रैपिड के पास ऋषिकेश के गुमानीवाला से घूमने आए तीन युवक नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के तेज बहाव में फंस गए। युवक बीच नदी में फंसकर घबराने लगे और मदद के लिए शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू किए गए युवकों में मनीष सेमवाल (25 वर्ष), गौरव सेमवाल (21 वर्ष), और शेखर कोटियाल (20 वर्ष) शामिल हैं। तीनों गुमानीवाला, ऋषिकेश के निवासी हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने में एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, जीतेन्द्र सिंह, प्रदीप रावत, अनूप रावत, रमेश भट्ट, पंकज सिंह, सुमित नेगी, पीएम अमित कुमार और राहुल कुमार का योगदान सराहनीय रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!