Ad image

उत्तरकाशी की मधु चौहान ने PEFI गेम्स में जीता गोल्ड, बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तरकाशी की मधु चौहान ने 17-18 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित PEFI गेम्स के नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में केरल और तमिलनाडु की टीमों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। मधु को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी मिला।

सीमित संसाधनों के बावजूद मधु ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर स्थानीय और राज्य स्तर पर खुशी व्यक्त की जा रही है। मधु ने अपनी जीत को परिवार, कोच और उत्तरकाशीवासियों को समर्पित करते हुए युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!