टिहरी में पांच दिवसीय गणित लैब कार्यशाला का समापन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जनवरी 2025। डायट टिहरी में पांच दिवसीय गणित लैब विकास(Development of maths Lab) कार्यशाला का समापन हुआ। 5 दिवसीय कार्यशाला में जनपद टिहरी के सभी विकासखंड से 5-5 अध्यापकों द्वारा प्रतिभा किया गया।

कार्यशाला में लर्निंग टीचिंग मटेरियल का विकास भी किया गया। इसी प्रकार स्थाई लर्निंग टीचिंग मटेरियल का विकास प्रतिभागियों द्वारा अपने अपने विद्यालय छात्रों की सहायता से किया जाना है । इस प्रकार जनपद के 45 विद्यालयों में गणित लैब विकसित की जाएगी। जिन विद्यालयों में गणित लैब का विकास किया जाएगा उन विद्यालयों का अनुश्रवण संस्थान द्वारा समय-समय पर किया जाएगा।

कार्यशाला में 5 दिनों तक गणित की विभिन्न कठिन संबंधों पर चर्चा की गई, साथ ही उन संबंधों को सरल तरीके से कक्षा में पहुंचने के लिए लर्निंग टीचिंग मटेरियल का विकास किया गया। कार्यशाला में भाग की अवधारणा ,नंबर सिस्टम ,समय की अवधारणा ,दशमलव की अवधारणा, जोड़ घटाव की अवधारणा मापन की अवधारणा क्षेत्रफल की अवधारणा आदि पर चर्चा की गई।

समापन अवसर पर संस्थान की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने सभी प्रतिभागी अध्यापकों को कार्यशाला में सीखे गए कठिन संबोध को सरलतम ढंग से छात्रों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।

कार्यशाला में कार्यक्रम के समन्वयक म संजीव भट्ट,डॉ वीर सिंह रावत, सीमा शर्मा, विनोद पेटवाल, राजेंद्र बडोनी डॉ सुमन नेगी डॉ राजकिशोर,अजीज प्रेम जी फाउंडेशन, संजीत असवाल, विजय जोशी, सुनील बहुगुणा , सुनीता शर्मा आदि द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!