38वें राष्ट्रीय खेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की ब्रीफिंग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी के कोटी कालोनी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की ब्रीफिंग आज चौकी कोटी कालोनी पर क्षेत्राधिकारी टिहरी श्रीमती ओशिन जोशी द्वारा की गई। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस के अतिरिक्त बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल, अग्नि शमन दल, पीएसी और एसडीआरएफ की टीमों को भी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है। खेलों का आयोजन 3 फरवरी 2025 से शुरू होकर 14 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें सुरक्षा ड्यूटी दो चरणों में लगाई गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!