Ad image

गृह परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार। पौड़ी खाल, 14 अप्रैल 2021। अटल उत्कृष्ट एस एस जी पी जी राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौडी खाल विकासखण्ड देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल का वार्षिक गृह परीक्षाफल घोषित किया गया है।गृह परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठोर परिश्रम से ही जीवन मे सफलता मिल सकती है।

कोविड 19 के कारण शिक्षकों द्वारा ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण से छात्र छात्राओ को अधिकांश पाठ्यक्रम पढ़ाया गया था।अवशेष पाठ्यक्रम स्कूल खुलने के बाद निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लिया गया था।छात्र छात्राओ द्वारा भी ऑनलाईन शिक्षण में काफी रुचि दिखाई गई।कोरोना काल मे बिपरीत परिस्थितियों में शिक्षकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिक्षण कार्य किया गया इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र है।

विद्यालय स्तर पर शेर सिंह बिष्ट पुत्र श्री विशन सिंह बिष्ट कक्षा 8 ने 95.5 प्रतिशत अंक पाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।कुमारी आँचल ने कक्षा 7 ने 89 प्रतिशत अंक पाकर पूरे विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अम्बिका बागड़ी कक्षा 9 ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में कु साक्षी ने 81.51प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा 7 में आँचल 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। कक्षा 9 में अम्बिका बागड़ी 86.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही।कक्षा 11 में रोहित सिंह पंवार 80.8% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे।सभी मेधावी छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!