सीडीओ डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने मनरेगा जागरूकता अभियान के तहत भूमि सुधार कार्य का किया निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 फरवरी 2025 । मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी एवं जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने आज विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत लामकोट के डाडा तोक में मनरेगा जागरूकता अभियान के तहत किए जा रहे भूमि सुधार कार्य का निरीक्षण किया। यह योजना 4.30 लाख रुपये की लागत से संचालित हो रही है, जिसमें 1,312 मानव दिवस सृजित किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान श्रमिकों से बातचीत में यह सामने आया कि कुछ कुशल श्रमिकों (मिस्त्री) को उनके कार्य के अनुरूप मजदूरी नहीं मिल रही थी, और मेट को 100 मानव दिवस पूरे होने के बाद बिना मजदूरी के कार्य करना पड़ रहा था। इस पर जिला विकास अधिकारी ने बताया कि कुशल श्रमिकों को सामग्री अंश से पूरी मजदूरी दी जा सकती है तथा मेट को 100 दिनों के बाद अर्ध-कुशल श्रमिक के रूप में भुगतान किया जा सकता है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे सामग्री अंश से वाउचर और एफटीओ तैयार कर भुगतान सुनिश्चित करें।

ग्रामीणों को ‘जनमनरेगा’ ऐप की जानकारी व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने ग्रामीणों को ‘जनमनरेगा’ ऐप की जानकारी दी और इसके लाभों से अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं महात्मा गांधी नरेगा के अतिरिक्त पोल्ट्री फार्म, गोट वैली, लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूहों जैसी केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं।

इस जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की इच्छा जताई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!