विश्व जल दिवस: खाड़ी महाविद्यालय में वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर जागरूकता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 मार्च 2025। विश्व जल दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर, शिवालय और हेवल नदी के किनारे वृक्षारोपण किया। इसमें राजकीय महाविद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज जाजल के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने खरपतवार के नुकसान के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया।

प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने सतत विकास पर प्रकाश डाला, जबकि प्रो. निरंजन शर्मा ने क्षेत्रीय पौधों के आर्थिक व आध्यात्मिक लाभ बताए। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने जल संरक्षण पर जापान और स्विट्जरलैंड के उदाहरण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी, डॉ. शनवर, डॉ. सीमा पांडे और श्रीमती मीना मौजूद रहीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!