ब्रेकिंग न्यूज: कोटेश्वर मंदिर के पास दुखद हादसा, 19 वर्षीय लड़की भागीरथी नदी में डूबी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 अप्रैल 2025 । नरेंद्र नगर विकास खंड अंतर्गत कोटेश्वर मंदिर के पास आज एक दुखद घटना में 19 वर्षीय राधिका, पुत्री कुशलानंद उनियाल, भागीरथी नदी में डूब गईं। राधिका, जो अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना के लिए मंदिर आई थीं, गंगाजल लेने के दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर गईं। राधिका ग्राम खंडगिरि, मत सारी, थाना चंबा की निवासी थीं।

एसडीआरएफ कोटी कॉलोनी की डीप डाइविंग टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जो अभी भी जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद है। इस हादसे से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!