Ad image

जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Garhninad Desk
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यात्री व्यवस्थाओं को 30 अप्रैल तक व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

चमोली 25 अप्रैल 2025। बद्रीनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों और यात्रा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने मास्टर प्लान के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने और धाम के मार्गों से निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। साथ जल संस्थान, ऊर्जा निगम और नगर पंचायत के अधिकारियों को सभी यात्री सुविधाओं को समय से दुरस्त करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए ब्रह्म कपाल, रिवर फ्रंट, आस्था पथ, अराइवल प्लाजा, दर्शन लाइन, पंजीकरण काउंटर, सीवर लाइन निर्माण कार्य के साथ अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वेब कॉस के अधिकारियों को ब्रह्म कपाल से गांधी घाट तक किए जा रहे सुरक्षा कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को नदी के बहाव को सुव्यवस्थित करने के आदेश दिए। ताकि नदी का जल स्तर बढ़ने पर ब्रह्म कपाल में तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इस के साथ ही उन्होंने धाम में यात्री सुविधाओं को लेकर उप जिलाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली।

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि धाम में बिजली, पानी और संचार सुविधा सुचारू कर ली गई है। वहीं धाम पहुंचे  व्यापारियों और अन्य लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन का संयोजन भी शुरू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि धाम सुलभ इंटरनेशनल की ओर से शौचालयों को दुरुस्त करने का कार्य अंतिम चरण में है। शौचालयों को सोमवार तक यात्रियों के उपयोग के तैयार कर लिया जाएगा। बताया गया कि धाम के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण भी तेजी से किया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर सफाई की व्यवस्था को लेकर पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है। साथ ही धाम में क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों का सुधारीकरण किया जा रहा है। जिसका कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। पुलिस की ओर से धाम में थाने का संचालन शुरू कर दिया गया है। पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी बताया कि धाम में किसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। कहा कि शेष व्यवस्थाओं को लेकर तेजी से कार्य करते हुए जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि धाम की सड़क और पैदल मार्गों पर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिससे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना न करना पड़े। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुशील सैनी ने बताया कि जल आपूर्ति सुचारू करने के साथ किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए धाम में टैंकरों की तैनाती की गई है। जिससे यात्रा के दौरान पानी की सुचारू सप्लाई की जा सकेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल सहित यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!