Ad image

नई टिहरी में भूगर्भ विज्ञान विभाग द्वारा GeocosmoQuest-1 का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अप्रैल 2025 । आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी के भूगर्भ विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद कार्यक्रमों के अंतर्गत GeocosmoQuest-1 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. चंचल गोस्वामी, सहायक प्रोफेसर (हिंदी विभाग) और डॉ. मीनाक्षी टम्टा, सहायक प्रोफेसर (गृह विज्ञान विभाग) ने निभाई। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका आर्या ने प्रथम स्थान और अनीश सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में कनक नेगी प्रथम, अनीश सिंह द्वितीय और रंजना तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नेगी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर भंडारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. पेंन्युली, डॉ. तोपवाल, डॉ. कमलेश पांडे और डॉ. रिचा पंत शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. चंचल गोस्वामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का आयोजन भूगर्भ विज्ञान विभाग की डॉ. हर्षिता जोशी और डॉ. शुभम गोस्वामी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विभाग की वर्षा रानी और किरण ने सहयोग दिया। साथ ही, हिंदी विभाग और गृह विज्ञान विभाग का भी विशेष योगदान रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!