Ad image

पेयजल की समस्या हो तो टोल फ्री नम्बर 18001804100, 7017153668 तथा 01376-232154 पर करें शिकायत- ईई जल संस्थान, नई टिहरी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अप्रैल 2025। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी प्रशान्त भारद्वाज ने बताया कि ग्रीष्मकाल में सम्भावित पेयजल संकट की दृष्टिगत रखते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं/शिकायत के निराकरण हेतु शाखा स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जो प्रात 8.00 बजे से सांय 8.00 बजे तक संचालित रहेगा। उन्होंने शाखान्तर्गत सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की कि वह अपने क्षेत्र में तैनात अभियन्ताओं के मोबाईल नम्बर पर अपनी पाइपलाइन एवं सीवर लाइन लीकेज से सम्बन्धित शिकायतों को तथा उक्त कॉल सेण्टर पर दूरभाष के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं, ताकि शीघ्र ही शिकायतों का समाधान किया जा सके। क्षेत्र में तैनात सहायक अभियन्ताओं में नई टिहरी मुख्यालय व नैनबाग एवं थत्यूड़ हेतु राजवीर सिंह महर 9627833598, नई टिहरी सीवर व नरेन्द्रनगर एवं गजा किरन पयाल 8755307004, चम्बा एवं सारज्यूला पम्पिंग किरन पयाल एवं सागर पुरषोड़ा 7579208185, प्रतापनगर एवं थौलधार गिरीश सेमवाल 9412922841 को नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि शाखा क्षेत्रान्तर्गत इन्ही स्थानों हेतु अपर सहायक अभियन्ता/कनिष्ठ अभियन्ता भी नामित/कार्यरत हैं जिनमें नई टिहरी मुख्यालय व जाखणीधार हेतु विनय बगियाल 7088526113, नई टिहरी सीवर हेतु महावीर सिंह राणा 8979202166, चम्बा एवं सारज्यूला पम्पिंग हेतु अरविन्द सजवाण 8171148141, राहुल कुमार 9719159953, राजकिशोर पोखरियाल 9997741014, नरेन्द्रनगर विनोद चमोली 8126900807, गजा मुनेन्द्र सिंह सरियाल 8171109436, नैनबाग साधना राणा 7310647525, थत्यूड़ रवित शाह 9389719705, प्रतापनगर अभिषेक शाह 8755969748, राजवीर थलवाल 9557811710 तथा थौलधार शान्ति बिष्ट 7505263374 हैं।

 उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता की पेयजल समस्या का समाधान न हो तो वे उनके नम्बर 7017153668 तथा विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001804100 एवं कन्ट्रोल रूम नम्बर 01376-232154 पर भी शिकयत दर्ज कर सकते हैं। उन्होने जनपद के सम्मानित उपभोक्ताओं से पेयजल के महत्व के दृष्टिगत रखते हुए अपील की कि अपने घरों में सिंचाई एवं निर्माण कार्याे पर पेयजल का उपयोग न करें, अपने घरों एवं स्टैण्ड पोस्टों की टोंटियों को पानी भरने के बाद बन्द कर दें। पेयजल स्रोतों जलाशयों एवं पाईप लाइन पर अनावश्यक छेड़खानी न करें। अपने घरो की टंकियों पर फ्लोट वॉल्ब अनिवार्य रूप से लगायें तथा पेयजल पाइप लाइन पर टुल्लू पम्प का प्रयोग न करें।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!