राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 12 अप्रैल 2025 । उत्तराखंड की पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में राधा रतूड़ी को मुख्य सूचना आयुक्त और कुशलानंद कोठियाल व देवेंद्र कुमार आर्य को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक सविता कपूर, सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, दिलीप सिंह कुंवर, डीजीपी दीपम सेठ, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
error: Content is protected !!