चंद्रभागा नदी किनारे अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 07 मई 2025। नशा मुक्त अभियान के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 06 मई 2025 को मुनिकीरेती थाना और सीआईयू की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चंद्रभागा नदी के पास से मोहित पाल (35), निवासी अपर गंगानगर, ऋषिकेश को 8 Bupenorphine इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त इंजेक्शन सिडकुल, हरिद्वार से खरीदकर लाया था। पूर्व में वह चरस तस्करी के मामले में देवप्रयाग थाना से जेल जा चुका है। मुनिकीरेती थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
उनि मनोज ममगाईं, उनि राजेन्द्र सिंह रावत, हेका विकास सैनी, हेका संदीप कुमार।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!