Ad image

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 31 मई 2025 — माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चंबा के निकट पुरानी टिहरी रोड स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों एवं इस दिवस को मनाने के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस न केवल नशा उन्मूलन के लिए जनचेतना का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

कार्यक्रम में अन्य सामाजिक अभियानों पर भी चर्चा हुई, जिनमें “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान”, “बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड”, “बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड”, तथा “विकलांग व्यक्तियों/बच्चों हेतु विशेष अभियान” प्रमुख रहे। श्री त्रिपाठी ने इन अभियानों की महत्ता पर बल देते हुए आमजन से इनके समर्थन और सहभागिता की अपील की।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं कवि श्री सोमवारी लाल सकलानी, जिला रिटेनर श्री राजपाल सिंह मियां, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राकेश बहुगुणा, वैदिक मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक श्री योगेश रमोला, तथा विजन होटल मैनेजमेंट के प्रबंधक श्री प्रदीप कोठरी ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए युवाओं से संयम और जागरूकता का आह्वान किया।

थाना चंबा से उपनिरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह नेगी, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रभारी श्री राठौड़, अधिकार मित्र, संस्था के कर्मचारीगण, और अन्य नागरिकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य हानि की जानकारी देना था, बल्कि इससे जुड़े सामाजिक सरोकारों को भी जन-जन तक पहुंचाना रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!