पूर्व मंत्री धनाई ने चंबा क्षेत्र में किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 अगस्त। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने टिहरी विधानसभा के विकासखंड चंबा के कोण्ड, सारजूला, माणदा और तुंगोली-मखलोगी क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के बेहतर रखरखाव, पेयजल की समस्या के समाधान, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। पूर्व मंत्री धनाई ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं, बल्कि लगातार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में स्थानीय जनता के सुझाव महत्वपूर्ण हैं और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कोण्ड-बागी कविता देवी, प्रधान तुंगोली देवेंद्र सिंह रावत, उपप्रधान नीलम देवी, प्रधान माणदा संगीता बिष्ट, उपप्रधान रेखा देवी, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, पूर्व प्रमुख शिवानी बिष्ट, पूर्व प्रधान डॉ. सुंदर सिंह रावत, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, एडवोकेट राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान जगवीर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगलेश बिजल्वाण, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन भूपेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!