टिहरी गुरुद्वारा टीला साहब में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 30 मई 2025: जे.एस. हॉस्पिटल, नोएडा द्वारा कल 31 मई को गुरुद्वारा श्री टीला साहिब, बौराड़ी टिहरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में निःशुल्क जांच और दवा वितरण की जाएगी।

नागरिक मंच के महासचिव एवं एडवोकेट जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और नागरिक मंच, न्यू टिहरी के सहयोग से होने वाले इस शिविर में दिल्ली-एनसीआर के विशेषज्ञ चिकित्सक हृदय, अस्थि, नेत्र, दंत, त्वचा रोग और मधुमेह जैसे रोगों की निःशुल्क जांच व परामर्श देंगे। लगभग 100 रोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अभी तक काफी लोगों ने पंजीयन कराया है।

श्री नेगी ने बताया कि पंजीकरण के लिए निम्न व्हाट्सएप नंबरों पर संपर्क करें: 8979480100, 7895352004, 7895786227, 9412970528, 9410108974, 9411520037।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!