राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली में समर कैंप का आयोजन, छात्र-छात्राएं सीख रहे पंजाबी भाषा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें
  • डीपी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल 30 मई 2025। विकासखंड चंबा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली में 27 मई से 2 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस विशेष शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश का रचनात्मक उपयोग कराना है, जिसमें उन्हें अपनी मातृभाषाओं—गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी—के साथ-साथ हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किसी एक अन्य भाषा को सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता श्री घीमन सिंह रावत ने जानकारी दी कि विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर.पी. सिंह खड़वाल द्वारा इस वर्ष पंजाबी भाषा सिखाने का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और नए भाषा ज्ञान के प्रति रुचि दिखा रहे हैं।

समर कैंप के दौरान अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री विजयराम उनियाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए भाषाओं के महत्व पर प्रकाश डाला और बहुभाषिकता को एक सांस्कृतिक समृद्धि का आधार बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता श्रीमती कांता चौहान, इतिहास प्रवक्ता श्री मलेंद्र कुमार पाल, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता श्री एन.के. चौधरी, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता श्री घीमन सिंह रावत तथा कार्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।

समर कैंप में विद्यार्थियों में भाषा सीखने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय प्रशासन का यह प्रयास न केवल विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि उन्हें भारत की भाषाई विविधता से भी परिचित करा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!