वाल्मीकी बस्ती में जलभराव से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, प्रशासन रहा सक्रिय

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 मई । टिहरी गढ़वाल मुख्यालय के मोलधार स्थित वाल्मीकी बस्ती में विगत दिवस तेज बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए। आपदा की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर तहसील प्रशासन और नगरपालिका की टीमों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिए।

तहसीलदार टिहरी मोहम्मद शादाब ने बताया कि प्रभावित घरों से पानी और मलबा निकालने के साथ ही गंदगी की सफाई की गई। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए उन्हें राशन किट और कंबल वितरित किए गए। सबसे अधिक प्रभावित पाँच परिवारों को नगर पालिका के सामुदायिक भवन में बनाए गए राहत शिविर में अस्थायी रूप से ठहराया गया, जहां उन्हें तीन दिन तक भोजन, बिस्तर, बिजली, पानी और शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

आपदा राहत के अंतर्गत 29 प्रभावित परिवारों को ₹5,000 की अहेतुक सहायता राशि भी प्रदान की गई है। तहसीलदार शादाब ने कहा कि प्रशासन प्रभावितों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बौराड़ी से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा गया। टीम द्वारा बस्ती में निवासरत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं और किसी भी प्रकार की जलजनित बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!