49वें दिन भी जारी रहा मेडिकल कॉलेज आंदोलन, दो कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठे

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अक्टूबर। टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर गणेश चौक, बौराड़ी में चल रहा आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को धरने का 49वां दिन और क्रमिक अनशन का 33वां दिन रहा। आंदोलनकारियों ने नई टिहरी में ही मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग दोहराते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
शनिवार को भूमि जागृति मंच के देवेंद्र नौडियाल और अमित पंत क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं सत्याग्रही के रूप में जीतराम भट्ट, लखवीर चौहान, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, राहुल बुटोला, जितेंद्र सिंह रावत और नवीन सेमवाल धरने पर मौजूद रहे।
आंदोलनकारियों ने कहा कि नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं और भविष्य की जरूरतों से जुड़ी है। उन्होंने सरकार से मांग पर स्पष्ट निर्णय लेते हुए नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
धरनास्थल पर “नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनाओ” के नारे लगाए गए। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!