आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 मई 2025 । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक आहुत की गयी।

बैठक में आबकारी विभाग के रिक्त पदों, वाहन और कार्मिकों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने होमगार्ड से कार्मिक पूर्ति की मांग करने के निर्देश आबकारी अधिकारी को दिये । जिलाधिकारी ने जिन स्थानों पर अतिरिक्त कार्मिक की जरूरत है उन स्थानों पर कार्मिक तैनात करने सम्बन्धी प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने, कच्ची/अवैध शराब पर लगातार छापेमारी करने के और समय समय पर शराब की दुकानों की चेंकिंग करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए।

उक्त बैठक में राजस्व और दिए गए नोटिस की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा।
इस अवसर पर आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी व आबकारी इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!