तीन दिवसीय गजा घंटाकर्ण महोत्सव का समापन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • डीपी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल। नगर पंचायत गजा में आयोजित तीन दिवसीय गजा घंटाकर्ण महोत्सव का समापन कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समापन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने वाले विद्यालयों, प्रतिभाशाली युवाओं, विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों और स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर दिनेश प्रसाद उनियाल को सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री के हैलिपैड पर पहुंचने पर मेला अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊ और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम हैं और अगले वर्ष इसे और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन और क्षेत्र के लिए 15 विकास योजनाओं की स्वीकृति की जानकारी भी दी।

समापन दिवस पर कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। लोक गायक रोहित चौहान और उनकी टीम की गढ़वाली गीतों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया और आयोजन में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!