ग्राम पंचायत कोठार में मनाया गया जल उत्सव, विधायक शक्ति लाल शाह ने की अध्यक्षता

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 7 मई 2025 । विकास खंड भिलंगना की ग्राम पंचायत कोठार में आज जल संरक्षण को लेकर “जल उत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता घनसाली के माननीय विधायक श्री शक्ति लाल शाह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत के पारंपरिक प्राकृतिक जल स्रोत की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने आस्था के साथ भाग लिया। इसके उपरांत ग्राम की ऊपरी भूमि पर सामूहिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

जल उत्सव के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें जल संरक्षण की आवश्यकता और समुदाय की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक श्री शाह ने कहा, “किसी भी योजना की सफलता में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करेगा, तभी हम अपने प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रख पाएंगे।”

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी , खंड विकास अधिकारी भिलंगना सहित कई अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!