Ad image

विश्व योग दिवस पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में योग कार्यशाला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 जून 2025 । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में विश्व योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय योग कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने योग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए इसे जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया।

आयुष विभाग ने योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में डॉ. संगीता जोशी बिज्लवाण के संयोजन में “योग के महत्व” पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के डॉ. सनोवर ने योग को तनावमुक्त जीवन का आधार बताया।नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई, जबकि रेड क्रॉस की डॉ. ईरा सिंह ने योग और सेवा भाव को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला ने योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सेवा को जोड़कर प्रेरणादायी संदेश दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!