Ad image

सिंगटाली पुल के पास गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एक को SDRF ने बचाया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 1 जून 2025 । थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में रविवार को एक दुखद घटना में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को SDRF की टीम ने समय रहते बचा लिया।

हरियाणा के गुरुग्राम से 14 लोगों का एक ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। रविवार को यह ग्रुप सिंगटाली पुल के पास गंगा किनारे नहाने के लिए गया। नहाते समय ग्रुप का एक सदस्य, गुड्डू यादव (26 वर्ष), निवासी संबल, उत्तर प्रदेश, अचानक तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए अंकित कुमार (30 वर्ष), निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश, भी पानी में कूद गया और किसी तरह एक बड़े पत्थर पर फंसा रहा।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ (SDRF) की बयासी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए पत्थर पर फंसे अंकित कुमार को सकुशल बाहर निकाल लिया।

हालांकि, गुड्डू यादव की तलाश के लिए ढालवाला डीप डाइविंग टीम को बुलाया गया। SDRF के अनुभवी डीप डाइवर किशोर कुमार ने लगभग 20 से 25 फीट गहराई में गोता लगाकर युवक के शव को खोज निकाला। डूबे युवक का शव राजस्व पुलिस को सौंप दिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!