Ad image

उत्तराखंड में तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी/पौड़ी/चमोली/ देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 3 घंटों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है।

चमोली (सोनप्रयाग, पिपलकोटी, रुद्रनाथ), देहरादून (मसूरी), पौड़ी गढ़वाल (श्रीनगर, खिर्सू, थलीसैंण, पैठाणी), रुद्रप्रयाग (कर्णप्रयाग, तुंगनाथ, चोपता), टिहरी गढ़वाल (धनोल्टी, चंबा, सकीना रेंज, भाली) और उत्तरकाशी (जानकी चट्टी, बरकोट, भटवारी, चिन्यालीसौड़, मनेरी) के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश, बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। यह अलर्ट 3 जून, 2025 को शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

सावधान रहें, मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है!


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!